{"_id":"5bb3c83e867a554f1a4b281d","slug":"41538508862-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के 121 दिवसीय जन भागीदारी मार्च की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के 121 दिवसीय जन भागीदारी मार्च की हुई शुरूआत
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली से 121 दिवसीय जन भागीदारी मार्च का शुभारंभ किया गया। पार्टी के राजीव गांधी पंचायती संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल के नेतृत्व में निकाला गया मार्च प्रदेश के कई जिलों से होते हुए 30 जनवरी 2019 को नई दिल्ली के राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तरुण पटेल ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को जन- जन तक पहुंचाने के लिए मार्च निकाला जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान बशर ने कहा कि वे शास्त्री जन्मस्थली पर आकर स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि आज के दिन का खास महत्व है। देश के दो सपूतों का जन्म आज ही हुआ था। एक ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तो दूसरे ने भारत के नवनिर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा, आज के दिन शास्त्री जन्मस्थली से एक नई आवाज का आगाज हो रहा है। इस मौके पर आनंद शुक्ला, शाहिद तौसीफ, मेवालाल पटेल, बालगोविंद, महताब, शाहजमां, रमेश सिंह, दशरथ चौहान, मुजाहिद अख्तर, सतपाल सिंह, दयाराम पटेल, नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, कमरूल बारी, नवीन पांडेय, कन्हैया केशरी, सुल्तान खान उपस्थित थे।