फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   घटना को अंजाम देने जा रहे दो बदमाश तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने जा रहे दो बदमाश तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Mon, 17 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने जा रहे दो बदमाश तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह छह बजे नगर के जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा के पास से बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी की बाइक, सोने की चेन के साथ तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों वाराणसी से चंदौली किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। दोनों के खिलाफ जौनपुर और मुगलसराय में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस सुबह छह बजे यूनियन बैंक की शाखा के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पड़ाव की तरफ से आते दिखे। पुलिस को देख कर बाइक सवार सकपका गए। पुलिस वालों ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक घुमाकर भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, सोने की चेन बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: दिलशाद निवासी वार्ड नंबर 23 नवाबी मोहल्ला भभुआ बिहार और मोहम्मद सलीम उर्फ चिरई निवासी ताड़तल्ला जौनपुर बताया। पुलिस की जांच में पता चला कि बाइक दुलहीपुर से 12 सितंबर को चुराई गई थी, जबकि सोने की चेन पिछले दिनों कैलाशपुरी मुहल्ले से चुराई गई थी। पुलिस के अनुसार सलीम उर्फ चिरई पर जौनपुर में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में सात और मुगलसराय में चार मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दिलशाद पर मुगलसराय में चार मुकदमें दर्ज हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आधी रात के वक्त नगर के राजकीय महिला अस्पताल के पास से रोहित विश्वकर्मा को 150 ग्राम हेराइन के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed