{"_id":"5abd3f944f1c1bd6618b4626","slug":"41522352020-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की नदी में की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की नदी में की तलाश
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टाडांकला। बलुआ थाना अंतर्गत नादी निधौरा से लापता युवक का खून से सना गमछा और बैग बोझवां गांव के गंगा तट के किनारे मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश किया गया। काफी तलाशने के बाद भी युवक का नदी में पता नहीं चल सका। दो दिन से युवक का पता नहीं चलने पर परिवार वालों की चिंताएं बढ़ने लगी है।
दरअसल मंगलवार की शाम नादी निधौरा गांव निवासी रविकांत यादव अपने पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल से मारूफपुर तक गया था। इसके बाद कीर्तन करने जाने की बात कहकर युवक अपनी बाइक पड़ोसी को देकर वहां से निकल गया था। बुधवार की सुबह नादी निधौरा गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित बोझवां गांव के गंगा तट के किनारे युवक का बैग और खून से सना गमछा मिलने से परिवार वाले परेशान हो गये । रिश्तेदारों और मित्रों के यहां पूछताछ करने पर भी उसका सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार को माफरूपुर पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश सिंह गोताखोरों के साथ नदी में जाल डालकर उसकी तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर पिता जंगबहादुर सहित परिवार के सभी लोग काफी परेशान ह्रै।