{"_id":"5aa2e3994f1c1ba9758b48b2","slug":"41520624537-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर लेखपाल पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर लेखपाल पर हुई कार्रवाई
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। अंश निर्धारण कार्य मे लापरवाही बरतने पर तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को लेखपाल विकाश कुमार गुप्ता का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। तहसीलदार की कार्रवाईं से राजस्व कर्मियों में हडकंप मच गया है।
गांवों में खतौनी में नाम संशोधन के साथ अंश निर्धारण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए तहसील प्रशासन ने लेखपालों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को अंश निर्धारण का सत्यापन करने के लिए तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार केशवपुर गांव पहुंचे। जहां लेखपाल विकास गुप्ता अनुपस्थित मिले। तहसीलदार ने कार्य मे लापरवाही बरतने पर लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अंश निर्धारण कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।