{"_id":"59b596674f1c1be97f8b5c89","slug":"41505072743-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी आयोग के सदस्य के समक्ष सफाईकर्मियों ने किया हो हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी आयोग के सदस्य के समक्ष सफाईकर्मियों ने किया हो हल्ला
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। एससी एसटी आयोग के सदस्य गौरव दयाल वाल्मिकी ने रविवार को नगर पालिका कार्यालय में पहुंच कर सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने अध्यक्ष के समक्ष हो हल्ला किया। बाद में आयोग के अध्यक्ष ने कमरे में बैठकर बारी बारी से सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी और जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर में एक बजे एससी एसटीआयोग के सदस्य गौरव दयाल वाल्मिकी नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे। अध्यक्ष के आगमन की सूचना पर पहले से ही पालिका के सफाई कर्मचारी कार्यालय में पहुंच गए थे। कार्यालय परिसर के गलियारे में बैठकर उन्होंने सुनवाई शुरू की। इस बीच दो माह वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने अन्य समस्याओं क पहले वेतन दिलाने की मांग को लेकर हो हल्ला करने लगे। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन की लापरवाही से सफाई कर्मियों को वेतन साम से नहीं मिल रहा है।इससे सफाई कर्मियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति है। कर्मचारियों ने वर्ष में बीस दिन का अवकाश सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं दिलाने की मांग की। विरोध बढ़ता देख आयोग के अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी के कमरे में पहुंच गए। इसके बाद एक एक सफाई कर्मियों को बारी बारी से बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। चंदौली संवाददाता के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच कर सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर सैयदराजा नगर पंचायत के सफाईकर्मचारियों ने ठंड में गरम कपड़े नहीं दिए जाने, समय से वेतन न देने सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं न मिलने पर नाराजगी जताते हुए शिकायत की। इस पर गौरव दयाल वाल्मिकी ने ईओ को निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं का ख्याल रखें। ठेकेदार के माध्यम से जो भी सुविधाएं सफाईकर्मियोंको दिलानेका निर्देश है, उसे उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों को इसी माह से मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ
चंदौली (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। ग्रांट नहीं होने से वेतन न मिलने की समस्या है। जल्द ही इसे दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी माह में शिक्षक कमचारी को सातवां वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। कहा कि वर्ष में बीस छूट्टियां भी स्वीकृत की जाएगी। आम लोग भी नगर की साफ सफाई में सहयोग सुनिश्चित करें। अक्सर देखा जाता है कि व्यापारी अपने दुकानों का कचरा सड़क पर फेंक देते हैं। इससे गंदगी बढ़ती है। सफाई कर्मचारी पूूरी तन्मयता से नगर को साफ सुथरा रखते हैं और घर की परवाह भी नहीं करते।
विज्ञापन
बाइट-2400