फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जनपद में शांति पूर्ण ढंगसे संपन्न हुआ मतदान

जनपद में शांति पूर्ण ढंगसे संपन्न हुआ मतदान

Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
जनपद में शांति पूर्ण ढंगसे संपन्न हुआ मतदान
विज्ञापन

चकिया/ शहाबगंज/ चहनियां। जनपद के विभिन्न विकास खंडों में ग्राम सभाओं और क्षेत्र पंचायत के रिक्त पड़े सीटों पर मतदान शनिवार को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान पोलिंग बूथों पर भारी फोर्स व्यवस्था के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक मतदान करने में उत्सुक रहे। प्रत्याशी और उनके समर्थकों में मतदान के लिए लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए हाथ जोड़ते रहे।

चकिया विकास खण्ड मेें दो ग्राम पंचायतों के रिक्त प्रधान पद पर शनिवार को मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान मामूली कहासुनी के साथ वाद-विवाद के अलावा कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली हैं। मतदान के दौरान उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज, कोतवाल तेज बहादुर सिंह एवं एसओ बबुरी अंकलेश कुमार सिंह लगातार चक्रमण रहे। उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज के अनुसार बुढवल ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद पर 73.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल मतदाता 762 थे, जिसमे से 560 लोगों ने मतदान में भाग लिया। वहीं डहिया ग्राम पंचायत में 869 मतदाताओं के सापेक्ष में 725 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत में कुल 83.4 प्रतिशत मतदान हुआ। शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार खास गांव में क्षेत्र पंचायत के लिए रिक्त हुई सीट के लिए मतदान शनिवार को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवानी देवी के मृत होने से यह सीट रिक्त हो गई थी। खास सुरक्षित सीट के लिए मुख्य मुकाबला कमली देवी और प्रतिभा देवी के बीच रहा। जहां 1174 मतदाताओं में 892 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा के मद्देनजर पोलिंग बूथ पर बड़ी सख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार, सह सेक्टर मजिस्ट्रेट मनमोहन मिश्रा और बीडीओ रविन्द्र प्रताप ने उप चुनाव के दौरान मतदाताओं को शांति पूर्ण मतदान के लिए प्रेरित किया। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गुुुरेरा फुलपुर क्षेत्र पंचायत के लिए रिक्त हुई सीट के लिए शनिवार को शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। यहां तीन महिलाओं के नामांकन करने पर मुकाबला त्रिकोणीय रहा। कुल 1573 मतदाताओं के सापेक्ष में 941 पुरुष और महिलाओं ने मतदान में भाग लिया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट सीबी सिंह और उप जिलाधिकारी सकलडीहा विकास कुमार सिंह चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर मौजूद रहे। शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष अवधेश सिंह भी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed