फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   40 was the last day of nomination

अंतिम दिन 40 ने किया नामांकन

Sun, 11 Oct 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 11 Oct 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
40 was the last day of nomination
 जिला पंचायत सदस्य के चौथे चरण के लिए अंतिम दिन शनिवार को 40 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी की। इस दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों संग एडीएम कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। चहनियां व धानापुर ब्लाक के आठ पदों के लिए कुल 131 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी की गई है। इसमें जहां किसी ने जुलूस निकालकर अपनी ताकत दिखाई। तो वहीं कुछ प्रत्याशियों ने बड़ी सादगी के साथ नामांकन कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चौथे चरण में जनपद के चहनियां व धानापुर ब्लाक में चुनाव सम्पन्न होना है। दो दिनों में एडीएम कार्यालय पहुंचकर 131 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन 91 व दूसरे दिन शनिवार को 40 लोगों ने नामांकन किया। अंतिम दिन प्रमुख रूप से चहनियां ब्लाक के सत्यवान, लीलावती, जयश्याम तिवारी, अनिल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


वहीं धानापुर ब्लाक क्षेत्र के सेक्टर-1 से सपा प्रत्याशी राजेश यादव व भाजपा प्रत्याशी के रूप में पंकज सिंह ने नामांकन किया। वहीं सेक्टर-3 से कंचन, सेक्टर-3 से ही दिलशेर अहमद ने अपनी उम्मीदवारी की। वहीं चहनियां सेक्टर-1 से 06, सेक्टर-2 से 07, सेक्टर-3 07 व सेक्टर-4 से 02 तथा धानापुर ब्लाक के सेक्टर-1 से 06, सेक्टर-2 से 04, सेक्टर-3 से 06 और सेक्टर-4 से 02 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धानापुर सेक्टर-3 के प्रत्याशी दिलशेर अहमद के नामांकन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, दयाराम यादव, नन्दकिशोर राय, रघुनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।


नामांकन के बाद दिलशेर अहमद सपा कार्यालय पहुंचकर लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान तमाम लोग उपस्थित रहे। जबकि ब्लाक पर भीड़भ्ााड़ का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed