{"_id":"5f188c53d30770148e1b3c1f","slug":"37-found-corona-infected-including-ten-migrants-policemen-and-bank-employees-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: दस प्रवासियों, पुलिसकर्मियों और बैंक कर्मचारियों समेत 37 मिले कोरोना संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: दस प्रवासियों, पुलिसकर्मियों और बैंक कर्मचारियों समेत 37 मिले कोरोना संक्रमित
Thu, 23 Jul 2020 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले में बुधवार को 37 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव आई जिनमें से 6 महिला तथा 31 पुरूष है। इनमे से 1 प्रयागराज से, 1 पुणे, 2 कोलकाता, 1 दिल्ली, 1 फरिदाबाद, 1 मध्य प्रदेश, 1 मुम्बई, 1 पटना, 1 पंजाब से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
इनमें से 2 स्वास्थ्य विभाग, 1 मेडिकल स्टोर, 2 पुलिस कर्मी, 2 रेलवे कर्मी, 2 बैंक कर्मी शामिल है। जनपद में क्रमशः बरहनी ब्लाक के 3, चकिया ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण क्षेत्र से 3, चंदौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 5 व ग्रामीण से क्षेत्र से 8, नौगढ़ के 1, पीडीडीडीयू नगर के 8, नियमताबाद के 4, सकलडीहा के 1, शहाबगंज के 2 रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को 49 व्यक्ति डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन
इस प्रकार जनपद में कोविड के कुल 592 केस हैं । जिनमें एक्टिव केस की संख्या 305 है व 282 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या 5 हैं।
विज्ञापन