फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   369 papers were sold out on the first day

पहले दिन बिक गए 369 नामांकन पत्र

Sun, 04 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 04 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
369 papers were sold out on the first day
दि्वस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत चकिया विकास खंड में तृतीय चरण में होने वाले चुनावों के लिए शनिवार से विकास खंड मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। शनिवार को क्षेत्र पंचायत के 369 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी जेपी वर्मा ने बताया कि 11 बजे से तीन बजे नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान आरक्षित वर्ग के 250 तथा अनारक्षित वर्ग के 119 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन सात अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की जमा राशि में छूट : क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन के दौरान जमा की जाने वाली प्रतिभूति राशि में अनुसूचित जाति को छूट मिलेगी। एडीओ पंचायत नीरज सिंन्हा ने बताया कि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को प्रतिभूति राशि 2000 की जगह एक हजार ही जमा करने होंगे तथा नामांकन पत्र भी उन्हें 150 रुपये में ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक परिसर मे रही अव्यवस्था : विकास खंड कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र बिक्री के दौरान तमाम प्रशासनिक व्यवस्था होने के बावजूद परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़े होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed