फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   361 nominations for the post of Prime Minister

प्रधान पद के लिए 361 ने किया नामांकन

Sun, 29 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 29 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
361 nominations for the post of Prime Minister
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों के चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को धानापुर और चहनियां ब्लाक में प्रधान पद के लिए कुल 361 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पूर्व शुक्रवार को 979 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस तरह 175 ग्राम सभाओं के लिए 1340 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


धानापुर ब्लाक मुख्यालय पर 91 प्रधान और 1062 सदस्य पद के लिए सुबह आठ बजे से नामांकन प्रकिया शुरू हुई। गहमा गहमी के बीच देर शाम तक न्याय पंचायतवार लगाए गए तेरह काउंटरों पर प्रधान े पद के लएि 189 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पूर्व शुक्रवार को 465 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस तरह यहां 91 ग्राम प्रधान पद के लिए 654 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं।
विज्ञापन


वहीं सदस्य पद के लिए दिन भर नामांकन हुआ लेकिन देर रात तक पूरी गिनती नहीं हो सकी। शुक्रवार को यहां सदस्य पद के लिए 552 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक परिसर में प्रत्याशियों के साथ सिर्फ प्रस्तावक को ही जाने की अनुमति थी। नामांकन का अंतिम दिन होने की वजह से यहां अत्यधिक भीड़ रही। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

ब्लाक के पास सडक पर बैरिकेटिंग की गई वहीं विकास खंड कार्यालय  के गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर मेटल डिटेक्टर लगाया गया।

खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार मिश्र और रिटर्निंग आफिसर मुहम्मद ईशा ने  बताया कि प्रशासन एवं विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से दूसरे दिन का नामांकन सुचारू रूप से हुआ।

 चहनियां संवाददाता के अनुसार ब्लाक में 91 ग्राम सभा के प्रधान पद  और 1125 सदस्य पद के लिए दूसरे दिन सुबह आठ बजे  से नामांकन शुरू हुआ। शनिवार को प्रधान पद के लिए 172 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

 शनिवार को सदस्य पद के लिए 780 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसके पूर्व शुक्रवार को 491 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस तरह कुल 1271 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं।

नामांकन के लिए कुल बारह टेबल लगाए गए थे। आरओ योगेन्द्र पाठक और बीडीओ आनंद  प्रकाश ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि एक दिसंबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।


नामांकन के दौरान इस दौरान  उपजिलाधिकारी  जवाहरलाल श्रीवास्तव,सीओ सकलडीहा  श्यामदेव बिंद, कोतवाल सकलडीहा अवधेश  सिंह, बलुआ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश  दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed