फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   339 students absent in madrasa board exam

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 339 छात्र रहे अनुपस्थित

Sun, 15 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
339 students absent in madrasa board exam
चंदौली। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। इस दौरान पंजीकृत 1069 के सापेक्ष 730 परीक्षार्थी परीक्षा दी। वहीं 339 परीक्षा से वंचित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं प्रभारी सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर निगाह बनाए रखी। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए चार तहसीलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज शिकारगंज, मदरसा जामिया अल हबीब चंदौली जसुरी, मदरसा मिस्बाहुल उलूम धानापुर और सेंट अल हनीफ इंटर कालेज सेमरा शामिल है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वेबकास्टिंग की नजर में परीक्षा हुई। सुबह 8 से 11 तक हुई मुंशी व मौलवी की परीक्षा में पंजीकृत 705 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 435 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 270 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की दोपहर 2 से 5 बजे तक हुई आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षा में पंजीकृत 364 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 295 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 69 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं प्रभारी सचल दल टीम में मौजूद डीआईओएस डा. विजय प्रकाश, बीएसए, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव और समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने चक्रमण किया। इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed