फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   33 thousand volt pole damaged in storm, city supply stalled

आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ 33 हजार वोल्ट का खंभा, नगर की आपूर्ति रही ठप

Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
33 thousand volt pole damaged in storm, city supply stalled
चकिया तिराहे पर आंधी से गिरा सूचना बोर्ड। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सोमवार की शाम आई आंधी में कई जगह बिजली के खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए, संकेतक टूट गए और लोगों के घर व प्रतिष्ठानों पर लगे टिन शेड व छप्पर उड़ गए। साहूपुरी विद्युत उपकेंद्र से चंदासी पावर हाउस तक बिजली लाने के लिए कुरैनी गांव के पास लगा 33 हजार वोल्ट का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चकिया त्रिमुहानी पर लगा सांकेतिक बोर्ड व कांशीराम आवास का बोर्ड धराशाई हो गया। इसके अलावा कई घरों पर लगे टिन शेड व छप्पर हवा के साथ उड़ गए। आंधी की समाप्ति के बाद विभागीय कर्मचारी व लोग नुकसान को ठीक करने में जुटे रहे। शाम के साढ़े चार बजे के करीब अचानक 60 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से तेज आंधी चलने लगी। आंधी की चपेट में आने से कुरैनी गांव में 33 हजार वोल्ट के तार को चंदासी पावर हाउस तक पहुंचाने के लिए लगा एक खंभा टूटकर लटक गया। इससे चंदासी पावर हाउस की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली गुल हो गई। खंभा टूटने की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सचेत हो गए। चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ सतीश कुमार साहूपुरी उपकेंद्र शट डाउन के लिए पहुंच गए। वहीं जेई एके पांडेय अन्य बिजली कर्मचारियों के साथ टूटे खंभे की मरम्मत करने पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टूटे खंभे की मरम्मत में काफी समय लग जाएगा इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। रात के 10 बजे तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास है। वहीं ओड़वार में लगा कांशीराम आवास का बोर्ड समीप रखी एक गुमटी पर जा गिरा। गनीमत थी कि उस समय गुमटी में कोई नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बाद में जेसीबी की सहाता से बोर्ड को गुमटी से हटाया गया। इसके अलावा यूरोपियन कालोनी, रौना गांव व पड़ाव में कई पेड़ आंधी की चपेट में आकर धराशाई हो गए। पड़ाव में जीटी रोड पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। आंधी के कमजोर पड़ने पर जेसीबी से पेड़ को सड़क से हटाया गया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed