{"_id":"5cc5fa4bbdec22073b651569","slug":"31556478539-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नियमित रूप से श्रीगंगानगर जाएगी तूफान एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नियमित रूप से श्रीगंगानगर जाएगी तूफान एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्वा एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त होने के एक सप्ताह बाद सोमवार से हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने तूफान एक्सप्रेस पीडीडीयू नगर से आगे जाएगी। इसके पूर्व रविवार को तूफान एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची और यात्रियों को बताया गया कि तूफान आगे के लिए निरस्त है तो यात्री हो हल्ला शुरू कर दिया। आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में यात्रियों के टिकट को दूसरे ट्रेनों से यात्रा के लिए मंजूरी देकर उन्होंने रवाना किया गया।
कानपुर के समीप 19 अप्रैल को पूर्वा एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से ट्रेनों का परिचालन सही करने के लिए रेलवे ने हावडा से श्रीगंगानगर जाने वाली अप उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को पीडीडीयू जंक्शन से आगे के लिए कैंसिल कर दिया। इससे यात्रियों ने खूब हो हल्ला किया। बाद में रेलवे ने कैंसिल की अवधि बढ़ाकर 27 तक कर दी। इसके बाद स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टीम लगातार रात में यात्रियों की सहायता में जुटी है। शनिवार की रात भी सीएसजी अशोक अनिल, डिप्टी एसएस कमर्शियल इंचार्ज एसपी शर्मा, सतपाल और एएन प्रसाद, शानू प्रसाद की टीम सतर्क हो गई। रात ढाई बजे ट्रेन पीडडीयू जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन पहुंचते ही यात्रियों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन आगे नहीं जाने से यात्रियो को परेशानी हो रही है। रेलवे सिर्फ उनके टिकट पर दूसरे ट्रेनों में यात्रा के लिए अनुमति दे रहा है लेकिन सीट नहीं मिलने से महीनों पहले रिजर्वेशन कराने वाले यात्री परेशान हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी यात्रियों का प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित पूछताछ केंद्र पर टिकट को दूसरे ट्रेनों से जाने के लिए अनुमति दी गई। यही नहीं यात्रियों को विभिन्न ट्रेनों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सुबह आठ बजे तक स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा।