फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंचायत भवन वापस गांव में लाने को ग्रामीण लामबंद

पंचायत भवन वापस गांव में लाने को ग्रामीण लामबंद

Sun, 11 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन वापस गांव में लाने को ग्रामीण लामबंद

विज्ञापन

कंदवा। बरहनी ब्लाक मुख्यालय को सैयदराजा के बगहीं कुंभापुर पंचायत भवन से वापस पुराने ब्लाक भवन में लाने के लिए क्षेत्रीय लोग लामबंद होने लगे हैं। ग्रामीण विभिन्न गांवों में घूमकर हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं। वे ग्राम प्रधानों, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों से मांगपत्र पर हस्ताक्षर करवा अभियान को मजबूत बनाने में लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जिला स्तर पर कोई हल नहीं निकलने पर वे अदालत जा सकते हैं। वकीलों ने भी मामले में मुफ्त में पैरवी करने की इच्छा जाहिर की है। गौरतलब है कि दो अक्टूबर 1978 को लाखों रुपये खर्च कर बरहनी गांव में विकास खंड कार्यालय की स्थापना कर भवन बनाया गया था। समीप ही 2. 541 हेक्टेयर जमीन ब्लाक मुख्यालय के लिए स्वीकृत की गई थी। बावजूद इसके ब्लाक कार्यालय सैयदराजा के बगहीं कुंभापुर के न्याय पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। ब्लाक के नाम पर छूटी खाली जमीन लोग अतिक्रमण कर रहे हैं साथ ही ब्लाक भवन की खिड़कियां व दरवाजे चोर उखाड़ ले गए हैं। क्षेत्र के बसंत सिंह, हरीश सिंह, सुनील सिंह, देवेंद्र राय, अनिल सिंह झुन्ना, विकास गोंड़, राजेश उपाध्याय आदि ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर ब्लाक मुख्यालय को पुराने भवन में स्थापित कराए जाने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed