{"_id":"5bc38ac3bdec22561b642d50","slug":"31539541699-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के तहत गांव में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के तहत गांव में की सफाई
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से चल रहे 30 दिवसीय स्वच्छता अभियान के 14 वें दिन रविवार को कपसिया गांव में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू व प्रधानपति बलवंत सिंह गुड्डू के नेतृत्व में गांव की गलियों व नालियों की साफ सफाई और चूने का छिड़काव किया गया। लोगों से अपने घरों के आस पास गंदगी न होने देने का आह्वान किया गया। सचिव ने कहा कि स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए साफ सफाई का होना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अभियान में अमित सिंह, पप्पू सिंह, अश्वनी, उमेश, लालबहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन