{"_id":"5bb51c25867a557f53455e4c","slug":"31538595877-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहनी प्रमुख ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहनी प्रमुख ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। बरहनी विकास खंड परिसर में बुधवार को आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गुड्डू गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की मौजूदगी में सदर एसडीएम आशीष सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुशील सिंह ने प्रमुख को इमानदारी और विकास का पाठ पढ़ाया। सुशील सिंह ने कहा कि प्रमुख अपने ब्लॉक में अधिक से अधिक विकास के कार्य कराएं। इमानदारी पूर्वक विकास कार्य कर के ही वे लोगों के बीच अपनी पहचान बना सकते हैं। आश्वासन दिया कि यदि विकास कराने में कोई दिक्कत हो तो मुझे सूचित करें। समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख से कहा की 2019 में लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण करें। कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रही है। अब ब्लाक में भी तेजी से विकास होगा। इसका फायदा चुनाव में भाजपा को मिलेगा। इस अवसर पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख पति महेंद्र सिंह, राणा सिंह, एडीओ पंचायत राम नगीना सिंह, पूर्व एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह, अजय मौर्या, अलख राय, कबूतरा देवी, सदानंद मौर्य, नागेंद्र सिंह, पवन सिंह, सुनील सिंह, अनिल अग्रहरि, मुन्ना पांडेय, निर्भय नारायण सिंह, संजू चौहान, जितेंद्र उपाध्याय, पंचम गुप्ता, बच्चा सिंह, गुड्डू सिंह, भुवाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन