{"_id":"5bad3309867a55013856ac11","slug":"31538077449-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन बेचने वालों से वसूला 20 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन बेचने वालों से वसूला 20 हजार जुर्माना
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। इसके मद्देनजर गुरुवार को मुगलसराय तहसीलदार लालता प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व व नगर पालिका परिषद के कर्मियों ने अभियान चलाया। उन्होंने बाजार में कई स्थानों पर पॉलिथीन बेचने व पॉलिथीन में वस्तुएं दे रहे अन्य दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों से लगभग 20 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के अलावा भारी मात्रा में पॉलिथीन के बैग व थर्मोकोल से बनी वस्तुओं को सीज किया गया।
चेकिंग टीम ने धर्मशाला रोड से जांच अभियान की शुरुआत की। इसमें पालीथिन बेचने वाले बड़े दुकानदार टीम के निशाने पर रहे। यहां कई दुकानों से जुर्माना वसूला गया। इसके बाद टीम लाल बहादुर शास्त्री कटरा पहुंची। यहां भी पॉलिथीन में वस्तुएं बेच रहे दुकानदारों से जुर्माना वसूला। इसके अलावा दुकानों में रखे पॉलिथीन के बैग व थर्मोकोल से बने प्लेट, गिलास आदि को जब्त कर लिया। अचानक की गई छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देश पर छापेमारी की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि दो अक्तूबर तक क्षेत्र में पॉलिथीन व थर्मोकोल के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाए। जांच टीम में कई लेखपाल, पुलिसकर्मी व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी शामिल थे।