फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इग्नू अध्यनन केंद्र का सांसद ने किया उद्घाटन

इग्नू अध्यनन केंद्र का सांसद ने किया उद्घाटन

Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
इग्नू अध्यनन केंद्र का सांसद ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
सकलडीहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय एवं राज्य मंत्री अनिल राजभर ने संयुक्त रूप से गुरुवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में इग्नू अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद निधि से महाविद्यालय में सोलर पैनल और महाविद्यालय मार्ग का निर्माण कराने की घोषणा की। इस दौरान इग्नू और कॉलेज प्रशासन की ओर से सांसद, मंत्री व जिलाधिकारी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि शिक्षा जीवन में हर तरफ रौशनी लाती है लेकिन 53 वर्ष पुराना महाविद्यालय में उच्चस्तरीय शिक्षा सें वंचित है। कहा कि शीघ्र ही स्नातक और स्नाकोत्तर में विज्ञान वर्ग से पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। उन्होंने सांसद निधि से दस लाख रुपये की लागत से सोलर पैनल व अन्य मद से भूगोल कक्ष का सुंदरीकरण, कॉलेज मार्ग और सभागार कक्ष का निर्माण कराने की घोषणा की। राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सही मार्ग दर्शन से विकास का रास्ता साफ होता है। इस अवसर पर प्राचार्य डा. प्रमोद सिंह, इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वय डा. दयानिधि सिंह यादव ने क्षेत्रीय निदेशक डा अवध नारायण त्रिपाठी, केंद्रीय खाद मंत्रालय के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, डा शिव सहाय सिंह यादव, डा अभय वर्मा, डा शमीम राईन, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, चेयरमैन संतोष खरवार, शिवतपस्या पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राचार्य की कुर्सी पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया कब्जा
सकलडीहा (ब्यूरो)। कालेज में गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद सिंह सांसद और डीएम के स्वागत के लिए माल्यार्पण करने पहुंचे तभी वहां खड़े पूर्व जिलाध्यक्ष प्राचार्य की ही कुुर्सी पर बैठ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष के कुर्सी पर बैठने की चर्चा पूरे कार्यक्रम के दौरान होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा (ब्यूरो)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, राज्यमंत्री और डीएम के साथ सभागार से निकल रहे थे कि तभी ईटवां गांव निवासिनी फूला देवी वहां पहुंच गई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के आगे फफक रोते हुए बताया कि पति की मृत्यु होने के बाद आज तक उसका राशन कार्ड नहीं बना सका है। जबकि उसके ऊपर छह बेटियों और एक बेटे को पालने की जिम्मेदारी है। कहा कि इसके लिए एसडीएम, बीडीओ और तहसीलदार और पूर्ति विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुकी है। इसके बाद सांसद ने महिला का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश के साथ लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed