फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पांच घंटे में आ जाएगा परिणाम

पांच घंटे में आ जाएगा परिणाम

Sun, 19 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
पांच घंटे में आ जाएगा परिणाम

विज्ञापन
चंदौली। एक दिसंबर को होने वाली निकाय चुनाव मतगणना में परिणाम के लिए प्रत्याशियों को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतणना टेबलों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है। अधिकतम पांच घंटे में अध्यक्ष और सभासद पद के नतीजे घोषित हो जाएंगे। आयोग की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुट गया है।

निकाय चुनाव मतणना में होने वाली देरी को देखते हुए आयोग ने इस बार सभी निकायों के लिए टेबलों की संख्या बढ़ा दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय को टेबलों की आनलाइन सूची भी प्राप्त हो चुकी है। नगर पालिका परिषद दीनदयालनगर मुगलसराय में अध्यक्ष के लिए 17 और सदस्यों के लिए 14 टेबल बनाए जाएंगे। वहीं नगर पंचायत चंदौली की मतगणना हेतु अध्यक्ष और सदस्यों के चार-चार टेबल, चकिया में अध्यक्ष के तीन और सदस्यों के दो और सैयदराजा में अध्यक्ष और सदस्यों की गणना हेतु तीन-तीन टेबल बनाए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप ने बताया कि नगर पंचायत चंदौली और सैयदराजा की मतगणना पालीटेक्निक कालेज, चकिया की सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और नगर पालिका मुगलसराय की केंद्रीय विद्यालय मानसनगर में कराई जाएगी। मतगणना केंद्रों में ही स्ट्रांग रूम भी बनाए जाएंगे। एक टेबल पर पांच कर्मचारियों की टीम रहेगी, जिसमें एक सुपरवाइजर, तीन सहायक और एक अतिरिक्त सहायक की नियुक्त की गई है। एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed