फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   310 candidates left the PGT exam

310 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीजीटी की परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
310 candidates left the PGT exam
चंदौली। पीजीटी की परीक्षा मंगलवार को जनपद में सकुशल सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद के पांच परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न हुई। इस दौरान पहली पाली 545 तथा दूसरी पाली 765 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रत्येक केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गयी थी। इसी क्रम में चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में दो पालियों में पीजीटी की परीक्षा सम्पन्न हुई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रामचन्द्र शुक्ल के अलावा पर्यवेक्षक जिला बचत अधिकारी रवीन्द्र प्रताप यादव, मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार केन्द्र पर तैनात रहे। दोनों पालियों में कुल 600 प्रत्येक पाली में अलग-अलग विषयों के परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण कुल 20 कक्षों में परीक्षा दी। प्रात: भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, मनोविज्ञान व तर्क शास्त्र तथा पाली में हिन्दी, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, संगीत, गायन एवं वाणिज्य के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से आयोजित होने वाली प्रवक्ता संवर्ग लिखित परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली, आदित्यनारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया, नेशनल इंटर कालेज सेयदराजा, अशोक इंटर कालेज बबुरी, सकलडीहा इंटर कालेज सकलडीहा शामिल थे। इन केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा हुई। पहले दिन प्रथम पाली में 1754 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं दूसरी पाली में 2644 परीक्षार्थी सम्मिलित होने थे। इस दौरान पहली पाली 545 तथा दूसरी पाली 765 ने कुल 1310 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केन्द्रों पर कड़े जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed