फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   29 employees got cheque

29 कर्मचारियों को सौंपे गए चेक

Fri, 01 May 2015 01:53 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
29 employees got cheque
एक रेलकर्मी अपनी नौकरी के दौरान जिस तरह से कुशलता से कार्य करते हुए
विज्ञापन
रिटायर हो जाता है, ठीक इसी प्रकार उसे रिटायरमेंट के बाद जीवनपर्यन्त कुशलता पूर्वक परिवार व समाज निर्माण का कार्य करना चाहिए।

    उक्त बातें अपर मंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी ने गुरुवार की शाम यूरोपियन कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित समापक भुगतान समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को पांच करोड़ से अधिक का भुगतान किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि रिटायर होने के बाद रेलकर्मी को सबसे अधिक कार्य शिक्षा के क्षेत्र में करना चाहिए। दरअसल नौकरी के दौरान वह बहुत कुछ सीखता है और यदि उसे वह रिटायर होने के बाद अन्य लोगों में बांटता है तो इससे ज्ञान का प्रसार होता है जो समाज को विकास की ओर ले जाता है।


कहा कि यदि समाज में हर व्यक्ति शिक्षित हो जाये तो उसे किसी दान या वजीफे की आवश्यकता नहीं होती है। कार्यक्त्रस्म की शुरूआत सहायक कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार द्वारा अपर मंडल रेल प्रबंधक को पुष्प गुच्छ देकर की गयी।

स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने रिटायर हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म पेश किया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एससी साहू द्वारा रिटायर हो रहे कर्मचारियों को स्वास्थ लाभ संबंधित कुछ जानकारियां दीं और कहा कि इंसान को जीवन व्यायाम करना नहीं छोड़ना चाहिए।

समापक भुगतान समारोह के दौरान रिटायर हो रहे 29 कर्मचारियों को विभिन्न मदों का कुल पांच करोड़ एक लाख उन्यासी हजार सात सौ पांच रुपये के चेक प्रदान किये गये। इस अवसर पर इसीआरकेयू, ओबीसी, एससी/एसटी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed