फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   2887 candidates left the exam on the second day

Chandauli News: दूसरे दिन 2887 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Sun, 25 Aug 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
2887 candidates left the exam on the second day
चंदौली। सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे शनिवार को 2887 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के सभी 10 केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा में 7152 में से 4265 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक पहचान और सघन जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न तीन से पांच बजे तक कराई गई। नोडल अधिकारी एएसपी विनय कुमार ने बताया कि पहली पाली में 3576 अभ्यर्थियों में से 1470 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 3576 में से 1417 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके पहले शुक्रवार को 3044 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एएसपी विनय कुमार ने बताया कि चंदौली पॉलिटेक्निक, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज, पंडित कमलापति राजकीय पीजी काॅलेज, गांधी राष्ट्रीय विद्या मंदिर सदलपुरा, नेशनल इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सैयदराजा, सकलडीहा पीजी काॅलेज और सकलडीहा इंटर काॅलेज दोनों पालियों में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। बताया कि पहली पाली में 3576 के सापेक्ष 1470 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। वहीं, दूसरी पाली में 3576 में से 1417 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बायोमेट्रिक पहचान और तलाशी लेने के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया। केंद्रों पर पांच सीओ, चार थाना प्रभारी, 14 निरीक्षक, 44 उप निरीक्षक, छह महिला उप निरीक्षक, 49 हेड कांस्टेबल, 105 कांस्टेबल, 27 महिला कांस्टेबल, पीआरबी और दो पांच प्लाटून पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed