फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 new infected including three from PDDU city, 39 became healthy

पीडीडीयू नगर के तीन सहित 25 मिले नए संक्रमित, 39 हुए स्वस्थ

Wed, 26 May 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
25 new infected including three from PDDU city, 39 became healthy
जिले में कोरोना संक्रमितों के बढ़ने की रफ्तार थम सी गई है। हालांकि पिछले दो दिनों से ठीक होने वालों की संख्या में भी कमी आई है। मंगलवार को जिल में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के तीन लोगों के साथ कुल 15 नए संक्रमित मिले। वहीं 39 लोगों ने संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। दिन प्रतिदिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में चार महिला और 11 पुरुष सहित 15 नएं संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक बरहनी, दो चहनियां, तीन चंदौली नगर और एक ग्रामीण क्षेत्र, तीन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, एक सकलडीहा और चार शहाबगंज के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोरोना की जांच के लिए कुल 4828 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ मंगलवार को 39 संक्रमित स्वस्थ हुए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16010 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 257 है जबकि 15427 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed