फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25.68 lakh saplings will be planted in the district

अमृत सरोवर के किनारे सहित जिले में रोपे जाएंगे 25.68 लाख पौधे

Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
25.68 lakh saplings will be planted in the district
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में पौधरोपण,पर्यावरण और जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बताया गया कि इस वर्ष जिले में 25.68 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसे हर हाल में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक तालाब या जहां पानी की उपलब्धता हो ,वहां पौधरोपण किया जाए। अमृत सरोवर के लिए चयनित स्थलों पर 50 से 100 पौधे अवश्य लगाएं। सभी सरकारी कार्यालयों व परिसरों में छायादार पौधों का रोपण हो। उन्होंने बताया कि जिले में पर्यावरण विभाग को 3.51 लाख 582 पौधे लगाने हैं। इसी प्रकार ग्राम्य विकास विभाग को 13.13 लाख 480, राजस्व विभाग को 1.49 लाख 520 , पंचायती राज विभाग 1.49 लाख 520 , आवास विकास को 6020, औद्योगिक विकास विभाग को 4200 , नगर विकास विभाग 19740 , लोक निर्माण विभाग 10640 , रेशम विभाग 27590 , कृषि विभाग 2.51 लाख 660 , उच्च शिक्षा विभाग को 20300, उद्यान विभाग को 1.65 लाख 696 , पुलिस को 7000 पौधों का रोपण करना है। बैठक में सीडीओ अजितेंद्र नारायण, प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह , सीएमओ डॉ. वाईके राय, एसडीएम सदर अवनीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे रहे।
विज्ञापन

चंदौली। डीएम ने बाढ़ को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए बाढ़ चौकियों की स्थापना के लिए संबंधित स्थलीय निरीक्षण किया जाए। भूसा , पानी , दवा राहत सामग्री सहित बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर रखने के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए जाएं। डीएम ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट , प्लास्टिक अपशिष्ट , बायो मेडिकल के निस्तारण पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed