फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   24 pistols recovered from PDDU junction

पीडीडीयू जक्शन से 24 पिस्टल बरामद

Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
24 pistols recovered from PDDU junction
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त जांच अभियान में रविवार की दोपहर में असलहों की खेप बरामद हुई। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 से तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद जीआरपी ने दोनों का चालान कर दिया। सीओ रेलवे अखिलेश राय ने सोमवार को जीआरपी में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ाव में आयोजित सभा के मद्देनजर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। टीम के सदस्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 के समीप रविवार की दोपहर में दो बजे जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच पूर्वी फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों के पास दो संदिग्ध युवक दिखे। दोनों को पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 32 बोर से 24 पिस्टल और 48 मैगजीन बरामद हुई। दोनों को जीआरपी थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना नाम मुहम्मद जमालुद्दीन और मोहम्मद सलीम निवासी बंदियों थाना चंद्रपुरा, बोकारो झारखंड बताया। दोनों ने बताया कि असलहे बिहार के हजारीबाग से मुरादाबाद ले जा रहे थे। प्रधानमंत्री की सभा के मौके पर बड़ी संख्या में असलहों की खेप बरामदगी से सुरक्षा तंत्रों के कान खड़े हो गए। एटीएस, आईबी सहित अन्य सुरक्षा जांच एजेंसियों ने दोनों से पूछताछ की। सोमवार को थाने पहुंचे सीओ रेलवे वाराणसी अखिलेश राय ने बताया कि आवश्यक पूछताछ की गई है और चालान किया गया है। गिरफ्तारी टीम में जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई अजीत कुमार सिंह, आरपीएफ एसआई बाल गंगाधर, कांस्टेबल पवन कुमार, जीआरपी कांस्टेबल मंजीत कुमार सिंह,हरिश्चंद्र यादव, संतोष यादव, अभिषेक पांडेय, रवि राय, अमित कुमार, शिवगोविंद, एसके यादव, जितेन्द्र सिंह, अमरजीत यादव रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। सोना चांदी और कछुओं के साथ असलहों की तस्करी के लिए भी ट्रेनें सुरक्षित साधन बने हुए हैं। पिछले तीन वर्षों में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 72 पिस्टल और तमंचा बरामद हुए हैं, जबकि 181 कारतूस और मैगजीन बरामद हुए। असलहों के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अप्रैल 2017 को कालका मेल से एक व्यक्ति को चार पिस्टल और चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं 14 मई को 12 पिस्टल और 12 मैगजीन के साथ दो लोगों को प्लेटफार्म संख्या तीन और चार से, 29 अगस्त को गहमर स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से तीन तमंचा और 34 कारतूस के साथ एक व्यक्ति को, 16 अक्तूबर को प्लेटफार्म संख्या 7/8 से एक व्यक्ति को एक पिस्टल, पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। 12 मार्च 2018 को दिलदार नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर से एक व्यक्ति को एक तमंचा बीस कारतूस के साथ, 22 जून को भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक व्यक्ति को एक तमंचा तीन कारतूूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पांच मार्च 2019 को प्लेटफार्म संख्या 7/8 के पूर्वी छोर से एक व्यक्ति को चार पिस्टल आठ मैगजीन के साथ, 22 जुलाई को प्लेटफार्म संख्या 7/8 के पश्चिमी फूट ओवर ब्रिज के नीचे से एक व्यक्ति को 23 पिस्टल 46 मैगजीन के साथ पकड़ा गया। एक जनवरी 2020 को एक व्यक्ति को पीएफ 3/4 के पिश्चि छोर पर शौचालय के पास से एक पिस्टल एक मैगजीन के साथ और 17 फरवरी को पीएफ 3/4 पश्चिमी छोर के सीढ़ी के पास से दो को 24 पिस्टल और 48 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed