{"_id":"68a778385859ae728607c507","slug":"2342-kg-silver-jewellery-recovered-one-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1012-135347-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 23.42 किलो चांदी के जेवर बरामद, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 23.42 किलो चांदी के जेवर बरामद, एक को पकड़ा
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर चांदी के जेवरात के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात तस्करी कर ले जा रहे 23.42 किलो चांदी के जेवर बरामद किया। इस दौरान तस्करी के एक आरोपी को पकड़ लिया। बरामद जेवरों की कीमत 13.58 लाख रुपये है। जेवरों को वाराणसी से झारखंड के लोहरदगा लेकर जा रहा था। बरामद चांदी और आरोपी को आयकर विभाग वाराणसी के टीम के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
आरपीएफ पीडीडीयू के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गश्त कर रही है। इसी दौरान बुधवार की रात साढ़े 12 बजे टीम की नजर स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर पिट्ठू बैग लेकर आते व्यक्ति पर पड़ी। उसे रोक कर बैग की जांच की गई तो उसमें चांदी के पायल मिले। इसके बारे में व्यक्ति कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसे आरपीएफ पोस्ट पर लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुमित बर्मन निवासी अपर बाजार, महावीर चौक, थाना लोहरदगा, झारखंड बताया। पिट्ठू बैग को खुलवाकर जांच करने पर उसमें 04 बड़े एवं 02 छोटे पैकेटों में चांदी के पायल, कमरबंद आदि मिले।
इसकी सूचना आयकर विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह आयकर अधिकारी राजेश कुमार, रंजीत कुमार, दीपक कुमार और गिरधर गोपाल आदि पहुंचे। तौल करने पर चांदी का वजन 23.424 किलो मिला। इसका मूल्य 13.58 लाख 562 रुपये बताया। लिखा पढ़ी के बाद बरामद जेवरों और तस्करी के आरोपियों को आयकर विभाग वाराणसी की टीम अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।