फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   23 new transformers have been installed, capacity has been increased by 50

Chandauli News: लग चुके हैं 23 नए ट्रांसफाॅर्मर, 50 की हो चुकी है क्षमता वृद्धि

Fri, 12 Sep 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
23 new transformers have been installed, capacity has been increased by 50
पीडीडीयू नगर। विद्युत निगम के मुगलसराय डिवीजन में 23 नए स्थानों पर अधिक क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जा चुके हैं जबकि 50 पुराने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। वहीं करीब 35 किलोमीटर एबीसी केबल भी बदला गया है। इसके अलावा 250 और 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरों को जलने से बचाने के लिए ट्रेस फ्यूज वायर से सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में विद्युत निगम के तीन डिविजन हैं। इनमें मुगलसराय, चंदौली और सकलडीहा डिविजन शामिल हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर तीनों डिविजन में जहां आवश्यकतानुसार नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जा रहे हैं, वहीं अन्य ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इसके तहत मुगलसराय डिविजन में लगे 292 में 50 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है। क्षमता वृद्धि के तहत 10 के स्थान पर 25, 25 के स्थान पर 100, 100 के स्थान पर 250 और 250 के स्थान पर 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। वहीं 23 स्थानों पर नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए पुराने और क्षमता से अधिक लोड झेल रहे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। वहीं नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए गए हैं। इस कदम से आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और बार-बार जलकर फेल होने वाले ट्रांसफार्मरों की संख्या भी काफी कम हुई है।
विज्ञापन


डिविजन से जुड़े क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यदायी संस्था की ओर से कम क्षमता के लगाए गए एबीसी केबल बार-बार जल जा रहे थे। इससे लोगों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए निगम की ओर से अधिक क्षमता के करीब 35 किलोमीटर एबीसी केबल लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रांसफाॅर्मरों को जलने से बचाने के लिए उन्हें ट्रेस फ्यूज वायर से सुरक्षित किया गया है। इससे ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिविजन में पुराने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि करने और नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य अभी भी चल रहा है। अब तक 75 में 50 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्ध की जा चुकी है। वहीं एबीसी केबल बदलने का काम भी चल रहा है। सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, मुगलसराय डिविजन, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed