फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   224 crore sanctioned schemes

224 करोड़ की योजनाएं मंजूर 

Tue, 14 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 14 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
224 crore sanctioned schemes
बैठक को संबोधित करते इकबाल महमूद।
कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के 224 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। इस दौरान सूबे के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन मंत्री इकबाल महमूद ने कहा कि जनपद के अधिकारी चुस्त हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि सुस्त हैं। 
विज्ञापन

जनपद के स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल, नलकूप सहित तमाम विभागों ने कुल 224 करोड़ रुपये की योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया था। जिसे बैठक में अनुमोदित किया गया। इसके पूर्व अधिकारियों ने योजना का प्रारूप प्रस्तुत किया। उस पर जनप्रतिनिधियों ने सहमति जता दी। बैठक में मंत्री ने कहा कि जनपद में कहां-कहां, किन योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य हो रहे हैं, उसकी  जानकारी संबंधित व्यक्ति को होनी चाहिए। विकास से जुड़े जो भी एजेंडे हैं, उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि चन्दौली जिला कृषि प्रधान है। यहां कृषि आधारित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चकिया के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने आंधी में गिरे पोलों की मरम्मत और हैंडपंप का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर चकिया विधायक पूनम सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, छत्रबली सिंह, सत्यनारायण राजभर, मुलायम सिंह यादव, महेंद्र राव, संतोष यादव, मुकेश कुमार, बलिराम यादव आदि  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed