फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   220 KVA power house will be built in Amda with Rs 200 crores.

Chandauli News: अमड़ा में 200 करोड़ से बनेगा 220 केवीए का पावर हाउस

Fri, 27 Sep 2024 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
220 KVA power house will be built in Amda with Rs 200 crores.
पीडीडीयू नगर/कंदवा। जिले में कंदवा के अलावा आसपास के दूसरे ब्लॉकों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गैस आधारित 220 केवीए के पावर हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विद्युत ट्रांसमिशन ने करीब दो सौ करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। कार्ययोजना को मंजूरी और धनराशि जारी होने के बाद जमीन अधिग्रहण के साथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


अमड़ा विद्युत केंद्र को गाजीपुर जिले के जमानिया विद्युत उपकेंद्र केंद्र से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस उपकेंद्र से क्षेत्र के असना, ककरैत, रेरुआ, धीना, जेवरियाबाद, डेढ़गांवा और विश्वबैंक समेत सात फीडरों से 100 गांवों के अलावा 70 राजकीय नलकूपों को बिजली आपूर्ति की जाती है। तेज हवा और बारिश के चलते जमानिया से अमड़ा उपकेंद्र आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन में अक्सर खराबी आती है, जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। इसी समस्या के निदान के लिए अमड़ा में नया पॉवर हाउस बनाने का फैसला लिया गया है। इस पॉवर हाउस में 160-160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस उपकेंद्र से कंदवा, बगही और धानापुर के अलावा गाजीपुर जिले के जमानिया को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट....

डाक बंगले की जमीन का होगा उपयोग

पॉवर हाउस बनाने के लिए सिंचाई विभाग के डाक बंगले की जमीन का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद भी जरूरत होगी तो किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

कोट.........

अमड़ा में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण और निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। - विवेक तिवारी, एसडीओ, ट्रांसमिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed