{"_id":"a1ecc58d0c17a731adca8b0927a14a5a","slug":"218-nominations-for-the-post-of-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधान पद के लिए 218 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए 218 नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 26 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में चहनियां और धानापुर ब्लाक में होने वाले
विज्ञापन
मतदान के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के दूसरे दिन भी फार्म खरीदने व जमा
करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी।
धानापुर ब्लाक में दिन में सन्नाटा छाया रहा, लेकिन शाम के वक्त प्रत्याशी नामांकन पत्र लेने के लिए जुट गए। दूसरे दिन धानापुर में प्रधान पद के लिए 91 और चहनियां ब्लाक में प्रधान पद के लिए 127 ने फार्म जमा किया।
धानापुर ब्लाक में प्रधान पद के 84 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1049 पद के लिए मंगलवार से नामांकन जारी है।
बीडीओ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को प्रधान पद के लिए कुल 91 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
इसमें 86 आरक्षित और पांच अनारक्षित सदस्य उम्मीदवार हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को आरक्षित सीटों के लिए 231 और अनारक्षित पद के लिए 44 सदस्यों ने नामांकन किया।
इस दौरान यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
चहनियां संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में दूसरे दिन प्रधान पद के 91 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1125 सीटों के लिए नामांकन निर्धारित समय पर शुरू हुआ।
दूसरे दिन प्रधान के आरक्षित सीटों के लिए 109 और अनारक्षित सीट पर 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
इस तरह कुल 127 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह मंगलवार और बुधवार को मिलाकर प्रधान पद के लिए 721 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
जबकि सदस्य पद के लिए बुधवार को आरक्षित सीटों पर 354 और अनारक्षित सीटों पर 44 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। तहत बुधवार को कुल 398 उम्मीदवारों ने नामांकन किया और मंगलवार और बुधवार को जोड़ दें तो सदस्य पद के लिए कुल 968 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। हालांकि ग्राम पंचायत सदस्य उम्मीदवारों की संख्या निर्धारित सीटों से भी कम है।
बीडीओ आनंद प्रकाश और आरओ योगेन्द्र पाठक ने ग्राम विकास अधिकारियों की मदद से प्रधान पद के उम्मीदवारों को संदेश भेजवाया है कि जिस ग्राम पंचायत में 67 प्रतिशत से कम ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित होंगे, वहां प्रधान जीत कर भी प्रधान नहीं बन पाएंगे।