{"_id":"5c801e69bdec22144424689c","slug":"21551900265-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्वकर्मियों के विवाद में किसानों का अटका कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्वकर्मियों के विवाद में किसानों का अटका कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी बर्थरा सर्किल का कार्य प्रभावित होने से दर्जनों गांवों के किसान परेशान रहे। उधर लेखपाल संघ ने राजस्व निरीक्षक के निलंबन और स्थानांतरण होने तक कार्य न करने की धमकी दी है।
तहसील के राजस्व कार्यालय में बीते शुक्रवार को अतिरिक्त कार्यभार को लेकर बर्थरा सर्किल के राजस्व निरीक्षक हिम्मत बहादुर और माटी गांव के लेखपाल संजीव सिंह ने आरोप प्रत्यारोप करते हुए मारपीट कर ली थी। घटना के बाद राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। इसके बाद राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। अब लेखपाल संघ राजस्व निरीक्षक के निलंबन की मांग को लेकर लामबंद हो गया है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक के साथ कार्य करने से भी इंकार कर दिया है। दोनों पक्ष की खींचातानी में बर्थरा सर्किल के मांटीगांव, बर्थरा खुर्द, बर्थरा कला, बसंतपुर, फगुईया, खगवल, कोड़रिया, बसारिकपुर, राउतपुर, घरचित, सेवखर खुर्द, विसुंधरी आदि गांव के किसान और छात्र आय, जाति, निवास, खसरा खतौनी, वरासत और रजिस्टरी कार्य के लिए परेशान हैं।