{"_id":"5c719d0fbdec225eb27ab478","slug":"21550949647-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक विक्रेता अब किसानों को देंगे खेती-बाड़ी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक विक्रेता अब किसानों को देंगे खेती-बाड़ी की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। उर्वरक विक्रेता किसानों को खाद-बीज देने के साथ ही उन्हें खेती-बाड़ी की तकनीकी जानकारी भी मुहैया कराएंगे। इसके लिए कृषि विभाग उर्वरक विक्रेताओं को एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कराएगा। इसी के तहत शनिवार को विकास भवन में 40 विक्रेताओं के पहले बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हुआ। इसका उद्घाटन कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक एसी शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक एसी शर्मा ने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षित करने के लिए शासन ने एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स चालू किया है। इसके तहत दुकानदार को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे वह खाद बेचने के साथ ही किसानों की समस्याओं को आसानी से निदान कर सके। उपकृषि निदेशक विजय सिंह ने कहा कि शासन ने पॉस मशीन के जरिए ही खाद बेचने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब कोई भी दुकानदार बगैर पॉस मशीन से खाद नहीं बेच सकता है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद दुकानदारों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिससे उन्हे प्रशिक्षण के साथ खेती बारी संबंधित अच्छी जानकारी होगी। इससे वह किसानों को उर्वरक के प्रयोग तथा अन्य समस्याओं को आसानी से सुलझा सकते है। इस दौरान कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायवाल, राकेश सिंह, सदानंद आदि उपस्थित रहे।