{"_id":"5b9eabb9867a55013d11a545","slug":"21537125305-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्यांजलि सभा कर भारत रत्न को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्यांजलि सभा कर भारत रत्न को दी श्रद्धांजलि
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर/चकिया। पूवरे़ प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के मासिक पुण्य तिथि पर रविवार को कस्बा स्थित शहीद पार्क में काव्यांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय लोगों नें उन्हें श्रद्धांजलि दी और काव्यपाठ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने शहीद स्मारक और अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिलहारी बाजपेयी जी देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने एक पत्रकार, कवि और प्रधानमंत्री के रूप में पूरे दुनिया मे देश की पहचान बनाई। अटल जी के पदचिन्हों पर चलकर एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में भागीदार करना ही अटल जी को एक सच्ची श्रद्धांजली होगी। कार्यक्रम में जयप्रकाश पांडेय, कमलाकांत मिश्र, जमुना सिंह, राजेश सिंह कादिराबाद, सुजीत जायसवाल, श्रवण कुमार, परमानंद सिंह, सबीना बेगम ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से रूपेश सिंह, गोपाल सिंह, सुनील चौहान, सुधीर चौहान, सियाराम यादव, गुड्डू यादव, अखिलेश सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, रमेश राय मौजूद रहे। संचालन रामजी तिवारी ने किया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर चकिया ब्लाक सभागार में रविवार को अटल काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा स्थानीय मंडल की ओर से किया गया। इसमें कवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि अटल जी का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
अटल काव्यांजलि का शुभारंभ तेजबली अनपढ़ द्वारा सरस्वती वंदना के सस्वर पाठ से हुआ। काव्य समारोह में कवि राजेश विश्वकर्मा ने ‘‘हम भारत के वासी, हमको नही किसी का भय-बोलो भारत माता की जय‘‘ सुनाकर लोगो को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। राजेश कुमार ने ‘‘हाय ये मेरा हीरा किसके नग में जड़ गया‘‘ सुनाकर अटल को श्रद्धांजलि दी। राजेन्द्र प्रसाद भ्रमर ने ‘‘अगर फिर चढ़ जाबे त हड़काय के मारब‘‘ सुनाया। संतोष कुमार धूर्त ने ‘‘हे नाम कर्म के अटल पुरूष तेरा अभिनंदन करता हूं‘‘ सुनाया। तेजबली अनपढ़ ने ‘‘अटल रहे इंसान तो भारत सफल रहे‘‘ सुनाकर लोगों को अटल जी की महत्ता से परिचित कराया। हरिवंश सिंह बवाल ने ‘‘कविता में तेज धार है तो मझधार है अटल, अमन का विश्व में फनकार है अटल‘‘ सुनाकर अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामअलम सिंह जीवन, विजयानंद द्विवेदी ने भी काव्य पाठ किया। इस अवसर पर विधायक ने पदाधिकारियों राजकुमार जायसवाल, काशीनाथ सिंह, विजय विश्वकर्मा, डॉ. प्रदीप मौर्या, विजयशंकर पांडेय, भगवान दास मौर्या, उमाशंकर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह में विजय शंकर पांडेय, अनिल तिवारी, उमाशंकर सिंह, अश्वनी दूबे, राजकुमार जायसवाल, गणेश मौर्या उपस्थित रहे। अध्यक्षता भगवान दास मौर्या ने और संचालन हरिबंश सिंह बवाल ने किया।
इधर पीडीडीयू नगर स्थित परमार कटरा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतारानी गुप्ता के नेतृत्व में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं नेे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद किया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपासना जायसवाल, लक्ष्मी गुप्ता, रीना तिवारी, गुंजन जुनेजा, सीमा शर्मा, अमृता सिंह मौजूद रही।
कृष्सरा मुरारी मिश्र
बाइट-1800