{"_id":"5b9d52fd867a557ead23e24b","slug":"21537037053-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित विद्युत कटौती को लेकर मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित विद्युत कटौती को लेकर मोर्चा ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। पावर कारपोरेशन एमडी के निर्देश बावजूद विद्युत की अनियमित कटौती पर लगाम नहीं लग पा रह है। कटौती से आजिज से क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। नाराज लोग तहसील मुख्यालय पर विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों की मनमानी के विरोध में युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के ऊर्जामंत्री से विद्युत अनियमित कटौती से निजात दिलाने की मांग की। चेताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएँगे।
युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन के मंशा के अनुरूप तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति नही हो पा रही है। विभागीय ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण रोस्टर से भी कम विद्युत आपूर्ति हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 18-20 घंटे आपूर्ति की जानी है। एसएसओ और लाइन मैन कर्मचारियों की मिली भगत के कारण घंटों आपूर्ति कर दी जा रही है। जबकि सरकार द्वारा तहसील मुख्यालय को 20 से 22 घंटा और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 से 20 घंटा विद्युत आपूर्ति देने का निर्देश है। अनियमित विद्युत कटौती को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया। अंत में रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति कराने की मांग किया। अधिशासी अभियंता अनूप पाठक ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से विद्युत कम मिलने पर कर्मचारी और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई जाएगी। इस मौके पर विरोध जताने वाले शैलेन्द्र पांडेय, रमाशंकर खरवार, श्रीकांत राजभर, विनयपांडेय बाबा, शिवा मिश्रा, संजीव पांडेय, दारा पाठक, नंद पाठक, राहुल, अविनाश पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन