{"_id":"5abbf0ea4f1c1b542a8b460b","slug":"21522266346-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से उद्यमी निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से उद्यमी निराश
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला उद्योग बंधु और औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने से उद्यमियों में नाराजगी है। उद्यमियों ने अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याओं को फोरम के समक्ष उठाया। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं बैठक में नहीं आने पर एक्सईएन बंधी प्रखंड से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
उद्यमियों ने जिलाधिकारी के समक्ष एक-एक कर अपनी समस्याएं रखीं। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कई इकाइयों का प्लाट क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईसीडी द्वारा निरस्त कर दिया गया है। जबकि प्लाटों पर इकाइयां कार्यरत हैं। उद्यमियों ने प्लाट बहाल करने की मांग की। कहा कि विगत बैठक में उद्यमी संगठन की ओर से फेज दो स्थित नाले की सफाई और इसे दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई थी। एक्सईएन बंधी प्रखंड ने कहा था कि नाले की सफाई और जीर्णोद्धार के लिए 18 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या बनी हुई है। कहा कि फेज दो में स्टेट बैंक की शाखा खोले जाने की दिशा में भी अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की जा सकी है। वहीं विद्युत सुरक्षा विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी निर्गत नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या, जितेंद्र पांडेय, अविनाश कुमार, दीनदयाल उपाध्याय, ईश्वर अग्रवाल, अजय, दिनेश आदि रहे।