फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान 27 जनवरी को

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान 27 जनवरी को

Tue, 23 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान 27 जनवरी को

विज्ञापन
चंदौली। बरहनी ब्लाक प्रमुख रामानंद यादव के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 27 जनवरी को चर्चा की जाएगी। उप जिलाधिकारी विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में बीडीसी अविश्वास के पक्ष और विरोध में अपना मत प्रस्तुत करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं।

बरहनी ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख पर विकास कार्यों के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाते हुए चार जनवरी को अपर जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव संबंधी हलफनामा सौंपा था। दस्तावेजों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार ने प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 27 जनवरी की तिथि निर्धारित कर दी है। बैठक की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी सदर को सौंपी गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया है कि बैठक की वीडियोग्राफी कराई जाए और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। बैठक के दिन ब्लाक मुख्यालय परिसर में निर्वाचन में लगाए गए अधिकारियों और कार्मिकों के अतिरिक्त अन्य कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अविश्वास प्रस्ताव में मतदाता के रूप में शामिल होने वाले बीडीसी को भी परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विरोध में मतदान करेंगे और यह प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय होगी। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप ने बताया यदि अविश्वास प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत के तत्कालीन सदस्यों की कुल संख्या के आधे से अधिक समर्थन से पारित हो जाता है तो वह प्रस्ताव पारित माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed