फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

Tue, 23 Jan 2018 01:23 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
पुरस्कृत

विज्ञापन
मुगलसराय । मेरठ में आयोजित आल इंडिया ओपेन नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में नगर के एमजीएस रोलर स्केटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने चार रजत व दो कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पदक लेकर शहर वापसी के बाद सोमवार को एकेडमी की ओर से खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

20 से 21 जनवरी तक मेरठ रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आईआईएमटी एकेडमी मेरठ में आल इंडिया स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । जिसमें जनपद चंदौली की ओर से एमजीएस रोलर स्केटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान अयन रूद्र ने एक हजार मीटर की रेस में कांस्य, आयुष्मान सिंह ने 12 से 14 आयु वर्ग में रजत, यामिस अग्रवाल ने 10 से 12 आयु वर्ग में रजत, पार्थ कपूर ने पांच सौ मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। टीम के कोच आतिफ हाशमी रहे। सोमवार को एकेडमी के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, ईसीआर रेलवे महिला समाज संगठन मुगलसराय मंडल की अध्यक्ष मधु सिंह खिलाड़ियों को मिठाईयां खिलाकर बेहतर भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed