फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
पुरस्कार

विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतापुर में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का ब्लाक स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड और रजत पदक देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होंने झंडारोहण और सफेद कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में योगाभ्यास में बालक और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय महुअर कला प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक स्तर में कांवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कुश्ती में नैढ़ी के सतपाल, बछौली के अनुज, खोनपुर के सोनू, सेवढ़ी के उपेंद्र, दीनदासपुर के मुरारी और प्रभुपुर के मनीश ने अपने अपने भार वर्ग में पुरस्कार प्राप्त किया। समूह गान में रामगढ़ प्रथम,टांडा द्वितीय और लोकगीत में रामगढ़ प्रथम, सढ़ान द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी नाटक में रामगढ़ प्रथम व सुरतापुर द्वितीय तथा बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में सढ़ान प्रथम और हंडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और बालक वर्ग के कबड्डी में मथेला प्रथम और मारुफपुर दूसरे स्थान पर रहा। खो खो में बालक वर्ग गुरेरा प्रथम, हृदयपुर द्वितीय तथा बालिका वर्ग में चहनियां प्रथम और हिनौता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग के खो खो प्रतियोगिता में ह्दयपुर प्रथम और हंडा द्वितीय तथा दौड़ में छोटू दिनदासपुर, राहूल नैढ़ी, सुमन नौदर, अंकिता नौदर, अंकित मारुफपुर, नाजिया सुरतापुर, प्रतिभा सेवढ़ी, रानी कुमारी हंडा, अंकिता यादव नौदर ने अपने अपने वर्ग में पदक प्राप्त किया। बीईओ धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड और रजत पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद व व्यायाम का होना नितांत आवश्यक है। इस दौरान अजय सिंह, फैयाज अहमद, प्रेम प्रकाश मिश्र, सत्येंद्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश यादव, आत्म प्रकाश पांडेय, अशोक यादव, जयप्रकाश मिश्र, बिरेंद्र यादव, प्रेमशंकर मश्रि, मनोज गुप्ता, पवन पांडेय, जयकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed