फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा के काम को भुना रही है प्रदेश सरकार -शिव मूर्ति

सपा के काम को भुना रही है प्रदेश सरकार -शिव मूर्ति

Tue, 05 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सपा के काम को भुना रही है प्रदेश सरकार -शिव मूर्ति

विज्ञापन
मुगलसराय। प्रदेश भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यों का नाम बदल कर उसे अपने नाम से भूनाना रही है। यही नही सपा सरकार में जारी जनहितकारी 85 योजनाओं को बंद कर दिया है। ये बातें समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव शिवमूरत सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। भाजपा राज में जनता परेशान है। कहा कि समाजवादी पार्टी जल्द ही इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

समाजवादी पार्टी के चंदौली जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने
आए सयुस के राष्ट्रीय सचिव शिवमूरत सिंह राणा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने विकास के जितने कार्य किए हैं, उतना आज तक किसी ने नहीं किया लेकिन हम अपने कार्यों का सही प्रचार नहीं कर सके। कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े दोवे किये थे किंतु कोई पूरा नहीं हो रहा है। अपराध अपने चरम पर है, भाई भतीजावाद पूरी तरह हावी है। कहा कि अखिलेश सरकार ने बिजली के जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने का आदेश दिया था। यही नहीं हर तहसील स्तर पर उपकेंद्र का निर्माण किया गया है। उसे प्रदेश सरकार अपना नाम दे रही है। कहा कि सपा के लोकप्रिय समाजवादी पेंशन को कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद किया जा रहा है। श्रम कल्याण की योजना सहित 85 योजनाओं को बंद किया जा रहा है। यह गलत है। कहा कि सपा ने छह माह तक देखने की योजना बनाई थी। इस बीच संगठनात्मक कार्य हो रहे हैं। सदस्यता अभियान के बाद बूथ, विधान सभा और जिला स्तर पर सम्मेलन के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। उन्होंने निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव में सपा पूरे दमदारी से चुनाव लड़ेगी और लोक सभा चुनाव की भी पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed