फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की

केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की

Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
मुगलसराय। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का 44वां जन्मदिन शनिवार को धूम धाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना करते हुए फल और मिठाइयां बांटी गई। कई स्थानों पर हवन पूजन भी किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में सपा के नीतियों का बखान किया गया और केंद्र तथा राज्य सरकार के कार्यों की आलोचना की गई।

नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में सपा की नीतियों और कार्यों का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास के अनेक काम कराए। तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया लेकिन वर्तमान सरकार पिछली सरकार की उपलब्धियों को अपने नाम कर पीठ थपथपा रही है। कहा प्रदेश में हत्या, चोरी, बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, राजकुमार जायसवाल, ओमप्रकाश, यादवेश यादव, स्वदेशी गुप्ता, अनिल यादव, वकार जाहिद बल्ला, महेन्द्र, पारस यादव, राजकुमार कन्नौजिया, योगेश यादव, कमलेेश, सत्यप्रकाश बिंद, भैयालाल, मंगल जायसवाल, सुरेश यादव, राजेश, सुरेश गोंड, मुराहु राम, मंगरू साव, संतोष जायसवाल , चंद्रशेखर आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व सांसद रामकिशुन ने और संचालन विजय धूरिया ने की। नियामातबाद संवाददाता के अनुसार समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विनोद यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दुर्गा माता मंदिर रामनगर पुराने पोखरा पर पूजन अर्चन किया। इसी तरह सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिलारीडीह शिव मंदिर पर हवन पूजन के बाद मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर चंद्रशेखर बिंद, सवरू, रामनाथ, विजय, दयानंद यादव, परमानंद यादव, प्रेम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed