फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   21 hundred Deep lighted in Kude Khurd village

कूढे खुर्द गांव में जले 21 सौ दीप

Tue, 15 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 15 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
21 hundred Deep lighted in Kude Khurd village
नगर से सटे कूढ़े खुर्द गांव  में  नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामधनी यादव की खुशी में सोमवार को दीपावली सा जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


 जिसके लिए सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी गई  और शाम  होते ही लोगों ने स्वेच्छा से मंदिरों, छतों, तालाबों पर दीये जलाए।  गांव में 21  सौ दीये जलाए गए। इस दौरान प्रधान रामधनी यादव ने कहा कि यह  गांव वालों का  प्यार है और गांव के विकास के रूप में मैं इस कर्ज को  उतारने का वायदा  करता हूं।

 इससे पूर्व  दीपोत्सव का आरंभ समाजसेवी बनारसी यादव ने  संतोषी माता मंदिर में दीप जलाकर किया। इस दौरान  रामप्रसाद यादव, दशरथ  यादव, बब्बन यादव, शमसुद्दीन, शिवशंकर, कयामुद्दीन,  मदन यादव, बनारसी,  अजय, जेपी यादव, कमला, लक्ष्मण आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

इसी तरह अन्य गांवों में भी जीते प्रत्याशियों ने मिठाइयां बांटी और जुलूस निकाल कर खुशियां मनायी। इसी तरह मवैया में 1028 वोट से जीत हासिल करने वाले  किरन जायसवाल ने अपने पति के साथ जुलूस निकाला और गांव में मिठाइयां बांटी।

चकिया में सर्वाधिक मतों से मात्र 19 वर्ष की आयु में जीत हासिल करने वाली किरन ने गांव के विकास कराने के लिए तत्पर रहने का दावा किया।

इसी तरह नियामताबाद विकास खंड के बहादुरपुर में आरती ने 1421 वोटों से जीत हासिल कर आरती यादव ने जीत हासिल की है। सोमवार को पूरे गांव मकें पति शिव आसरे यादव के साथ जुलूस निकाला और मिठाइयां बांट कर खुशियां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed