फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   21 down stream and captives will be auctioned today for fisheries

Chandauli News: मत्स्य पालन के लिए 21 डाउन स्ट्रीम व बंधियों की आज होगी नीलामी

Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
21 down stream and captives will be auctioned today for fisheries
सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड की ओर से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य आखेट के लिए जिले के 21 डाउन स्ट्रीम व बंधियों की नीलामी होगी। इस दौरान चार डाउन स्ट्रीम व 17 बंधियों की नीलामी की जाएगी। यह जानकारी चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन हरेंद्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन


बताया कि मत्स्य आखेट के लिए होने वाली नीलामी में फेसुड़ा, जेवरियाबाद, दुधारी व घोसवा डाउन स्ट्रीम और बैरागढ़ नंबर दो, जमसोत, देवखत नंबर दो, बाघी, शमशेरपुर, दाऊदपुर, नर्वदापुर, डुमरिया, मरवटिया, टिकुरिया नंबर एक, धनकुंवारी, हथिनी, गहिला, शाहपुर नंबर एक व दो, सेमरसाधोपुर व होरिला बंधी शामिल हैं। वहीं हेमैया बंधी की नीलामी हाईकोर्ट में वाद लंबित होने के कारण नहीं की जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया दिन के 11 से शाम के पांच बजे तक पूरी की जाएगी। उन्होंने सभी आवेदकों को समय से कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed