फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   श्रद्धा और विश्वास से मिलते हैं भगवान

श्रद्धा और विश्वास से मिलते हैं भगवान

Sun, 11 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा और विश्वास से मिलते हैं भगवान

विज्ञापन

इलिया। खरौझा गांव स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रांगण में शनिवार को श्री रामकथा कथावाचक निरजानंद शास्त्री के सानिध्य में आयोजित हुआ। कथा का शुभारंभ समाजसेवी रणजीत प्रसाद जायसवाल व ग्राम प्रधान नूरुल होदा अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कथा में निरजानंद ने कहा कि मनुष्य के जीवन में श्रद्धा व विश्वास सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। जिसे मानव अपने जीवन में आत्मसात कर ले तो उसका जीवन धन्य हो जाता है।बड़ों के प्रति श्रद्धा और छोटों के प्रति विश्वास करना ही जीवन का मूल मंत्र है। कहा कि रामकथा सरोवर है। सरोवर दो प्रकार के हैं एक अध्यात्मिक, दूसरा भौगोलिक सरोवर, अध्यात्मिक सरोवर में प्रभु श्री राम का रसपान मिलता है । जिसमें मन मस्तिष्क को शांति मिलती है। जबकि भौगोलिक सरोवर हिमालय स्थित मानसरोवर में मिलता है। आध्यात्मिक सरोवर रामचरितमानस में समाहित है उस राम की वर्णन स्वरूपी सरोवर में स्नान कर मानव धन्य हो जाता है। भौगोलिक सरोवर में तीन चीजें मिलती हैं पहाड़, जंगल, नदियां जबकि आध्यात्मिक सरोवर में यह सभी समाहित है। कहते हैं कि मनुष्य अध्यात्मिक नदी में डुबकी लगाकर भवसागर को पार कर सकता है। कथा में विश्वनाथ दूबे, जयप्रकाश शर्मा, राजेश सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तुलसी प्रसाद जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, त्रिवेणी दूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed