{"_id":"5bc4d656bdec2269b96c804f","slug":"201539626582-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कात्यायिनी के दरबार में सुख शांति की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कात्यायिनी के दरबार में सुख शांति की कामना
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नवरात्र के छठे दिन सोमवार को माता के छठें स्वरूप माता कात्यायिनी की पूजा अर्चना की गई। माता की अराधना कर भक्तों ने परिवार और देश समाज के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान दर्शन पूजन के लिए देवी मंदिरों पर सुबह से देर रात तक भक्तों की कतार लगी। दिन भर माता के जयकारे लगते रहे।
मान्यता है कि महर्षि कात्यायन के यहां पुत्री के रूप में उत्पन्न होकर माता ने आश्विन कृष्ण चतुर्दशी को जन्म लेकर शुक्ल सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी तक तीन दिन कात्यायन ऋषि की पूजा कर दशमी को महिषासुर का वध किया। देवी मां की उपासना से ग्रहों के कुप्रभाव को दूर किया जा सकता है। नगर के अलीनगर, एलबीएस कटरा, गल्ला मंडी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, रविनगर, कैलाशपुरी, जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, नई बस्ती सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। इन मंदिरों पर भव्य तरीके से सजाया गया। इसी तरह रेलवे के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर, रोजा कालोनी, यूरोयिन कालोनी, डीजल कालोनी, प्लांट डिपो सहित विभिन्न कालोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर भक्तों ने विधि विधान से माता कात्यायनी की पूजा अर्चना की और अभिष्ट की कामना की।
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के छठे दिन दुर्गा पूजा पंडालों में मंत्रोच्चार पूर्वक मां दुर्गा, प्रथम पूज्य गणेेश, कुमार कार्तिकेय, वैभव की देवी माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित हुई। यही नहीं यहां कलश स्थापित कर माता का आह्वान किया गया। इसके साथ ही बांस बल्लियों और कपड़ों से तैयार पंडाल मंदिर स्वरूप हो गए। विभिन्न पूजा पंडालों के आस पास भव्य मेला लगा है। वहीं पंडालों के आस पास लाउडस्पीकरों पर देेवी गीत बजाए जा रहे हैं। मंगलवार को विधिवत प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की शुरूआत 10 अक्तूबर से हो चुकी है। घरों में कलश स्थापित कर माता के पूजन अर्चन का सिलसिला चल रहा है। वहीं पूजा पंडालों में सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत 26 और अलीनगर थाना अंतर्गत 17 स्थानों पर पंडालों का निर्माण किया गया है। इसमें सर्वाधिक भीड़ पीडीडीयू नगर इलाके में होती है। पड़ाव, चंदासी के बाद सर्वाधिक बड़ा मेला रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी और मानस नगर में होता है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि पर पंडालों में माता के स्वरूप को निहारने के लिए लोग पहुंचते हैं। इसके लिए पंडालों को पूरा तैयार कर लिया गया है। नगर के अफीम कोठी रोड, पटेलनगर, रविनगर, आर्यसमाज मंदिर के पीछे, न्यू महाल, लाठ नंबर दो, लाठ नंबर एक, परमार कटरा, अमोघपुर, तारनपुर, सिकटिया, राममंदिर में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। इसी तरह रेलवे के इंडियन इस्टीट्यूट कालोनी, मानसनगर, गया कालोनी, आरपीएफ कालोनी, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, डीजल कालोनी, बिछुआ मंदिर में भव्य पंडालों में दर्शन पूजन के लिए लोग उमड़ते हैं। यही नहीं यहां मेला भी लगता है। पंडालों के आस पास विद्युत झालर और रंगीन बल्बों से आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है।
सकलडीहा। कस्बा स्थित दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से सोमवार को मां कात्यायनी की झांकी सजायी गई। झांकी देखने को दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। दुर्गा पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने दर्शनार्थियों के बीच देर रात तक प्रसाद वितरित किया। इसी तरह अभेद आश्रम और आदि आश्रम हरिहरपुर ,कोतवाली गली में मां सम्मे माता मंदिर, नागेपुर में दुर्गा माता मंदिर, काली मंदिर पर माता रानी की झांकी सजायी गई। इस मौके पर चन्द्रशेखर साधू, पुजारी दिलीप मिश्रा, पवन वर्मा, लालचंद सेठ, नंदन सोनी, संजय जायसवाल, अभय वर्मा मौजूद रहे।