{"_id":"5b9eac81867a557f6149cbbd","slug":"201537125505-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के होनहारों ने चार गोल्ड और तीन सिल्वर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के होनहारों ने चार गोल्ड और तीन सिल्वर जीते
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जौनपुर के सिंगरामऊ स्थित राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं मंडलीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता में जनपद के होनहारों ने चार गोल्ड और तीन सिल्वर सहित अन्य पदक प्राप्त किया है। इसमें बालिका वर्ग के 45 किलो भार वर्ग में नेहा यादव ने गोल्ड, कंचना यादव ने ब्रांच, ज्योति यादव ने गोल्ड और बालक वर्ग के 61 किलो भार वर्ग में युवराज यादव ने सिल्वर, 67 किलो में सतीष यादव ने सिल्वर, 73 किलो में किशन यादव ने ब्रांच, लवकुश यादव ने 73 किलो में गोल्ड, 96 किलो में नगर के वार्ड नंबर दो शास्त्रीनगर निवासी अभिषेक तिवारी (गोलू) ने सिल्वर, 96 किलो में अविनाश ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। भारोत्तलन संघ के अध्यक्ष रामकृपाल यादव के सानिध्य में रोजाना अभ्यास करते हैं। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में संघ के महासचिव प्रदीप यादव, नेशनल रेफरी सुरेश यादव, देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने पदक विजेताओं को शुभकामना दी।