फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   साधन सहकारी समिति कठौड़ी पर बर्बाद हुआ 32 सौ कुंतल गेहूं

साधन सहकारी समिति कठौड़ी पर बर्बाद हुआ 32 सौ कुंतल गेहूं

Tue, 31 Jul 2018 01:07 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति कठौड़ी पर बर्बाद हुआ 32 सौ कुंतल गेहूं
गेहूं

विज्ञापन
नियामताबाद। पीसीएफ की लापरवाही से साधन सहकारी समिति कठौड़ी पर रखा 3251 कुंतल गेहूं पानी में भीग कर बर्बाद हो गया। पानी में भीगने और नमी की वजह से बोरे में बंद गेहूं अंकुरित होने लगे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते गेहूं का समय से उठान नहीं होने के कारण बर्बाद हो गया।
किसानों से गेहूं खरीद के लिए पीसीएफ ने सहकारी समिति कठौड़ी पर क्रय केंद्र खोला गया था। यहां कठौडी के साथ नई कोट, ख्यालगढ़ख, बरहुली, लौंदा, सरने, धपरी, नियामताबाद, घूरो, देवई, महदेउर सहित डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के किसानों से गेहूं क्रय किए गए। केंद्र के सचिव महेंद्र यादव के अनुसार यहां 3891 कुंतल गेहूं खरीदा गया। इसमें पीसीएफ ने मात्र 640 कुंतल गेहूं का ही उठान की। 3251 कुंतल गेहूं का उठान अब तक नहीं हुआ। ऐसे में गेहूं को क्रय केंद्र के गोदाम के साथ पंचायत भवन, बारात घर, आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में रख दिया गया। पानी से बचाव के लिए गेेहूं के बोरे को प्लास्टिक से ढक दिया गया। बावजूद इसके गेहूं सुरक्षित नहीं रह सका। लगातार नमी और पानी में भीगने की वजह से बोरे में बंद गेहूं अंकुरित होने लगे और बोरियां पूरी तरह गेहूं के पौधे से हरी नजर आ रही हैं। गांव के राकेश सिंह, बबलू सिंह, कमला सिंह, बिहारी यादव, रामसकल यादव, दरोगा सिंह, रवि सिंह, नरेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, बिहारी बिंद आदि किसानों का कहना है कि पहले गेहूं बेचने के लिए किसान परेशान हुए और अब गेहूं सड़ रहा है। इसका कोई देख भाल करने वाला नहीं है। इस संबंध में केंद्र प्रभारी महेन्द्र यादव ने बताया कि कई बार पीसीएफ प्रबंधक और एआर कापरेटिव को सूचना दी गई है। पर गेहूं का उठान नहीं हो सका है। डीएम नवनीत सिंह चहल का कहना है कि गेहूं समय से उठान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




नियामताबाद। भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी की एकौनी गांव में हुई बैठक में 22 और 23 सितंबर को लखनऊ में आयोजित प्रांत और प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैैयारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि इसके पहले 21 अगस्त को जिला और प्रांत कार्यकारिणी की बैठक चंदौली में होगी। इसमें संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र और क्षेत्र संगठन मंत्री राम मनोहर पांउेय उपस्थित होंगे। इसमें भारतीय किसान संघ की स्मारिका का विमोचन मुख्यमंत्री के हाथों कराने की योजना बनाई जाएगी। बैठक में जिला मंत्री मनोज सिंह, तेजू यादव, भोला यादव, पिंटू सिंह, हृदयनरायन पाल, उदयनरायन बिंद, काशीनाथ श्रीवास्तव, श्यामधर गुप्ता, सोनू पाठक उपस्थित रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed