फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एनसीटीई की अधिसूचना वापस लेने के लिए सौंपा ज्ञापन

एनसीटीई की अधिसूचना वापस लेने के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एनसीटीई की अधिसूचना वापस लेने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की ओर से जारी अधिसूचना को वापस लेने के लिए बीटीसी प्रशिक्षुओं ने पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन गुुुुरुवार को सांसद और राज्यमंत्री को सौंपा। दोनों लोग सकलडीहा पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसके पूर्व प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि अधिसूचना वापस नहीं हुई तो कई बीटीसी प्रशिक्षु बेरोजगार हो जाएंगे।

संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा बीटीसी 2015 बैच के प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा एक से पांच तक के परिषदीय स्कूलों में बीटीसी प्रशिक्षुओं को योग्य बताया गया था और कक्षा 6 से 8 तक के लिए बीएड को योग्य माना था। बताया कि हाल ही में एनसीटीई की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कक्षा एक से पांच में भी बीएड डिग्रीधारकों को योग्य बताया गया है। कहा कि ऐसे में लाखों की संख्या में बीटीसी प्रशिक्षु बेरोजगार हो जाएंगे। जिस पर बीटीसी प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को डायट और सकलडीहा पीजी कालेज पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद सांसद डा. महेन्द्र नाथ पांडेय और राज्यमंत्री अनिल राजभर को पीएम व सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बृजेश सिंह, संजीव, राकेश, अंजनी, नीलू सिंह, रितू पटेल, निशा पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed