फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   26 जनवरी के परेड की तैयारी पूर्ण, आज होगा फाइनल अभ्यास

26 जनवरी के परेड की तैयारी पूर्ण, आज होगा फाइनल अभ्यास

Wed, 24 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
26 जनवरी के परेड की तैयारी पूर्ण, आज होगा फाइनल अभ्यास
चंदौली। 26 जनवरी के दिन होने वाले परेड को लेकर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। तीन दिनों के अभ्यास का बुधवार को ग्राउंड में फाइनल होगा। इसमें एक साथ 168 पुलिस कर्मी एक आवाज पर कदम ताल करेंगे। आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर जहां जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर झंडोत्तोलन के लिए समय व तैयारी का जायजा ले चुके है। वहीं पुलिस विभाग ने अपने इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने में पिछले एक सप्ताह ने निरंतर तैयारी कर रहा है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के ग्रांउड पर इस बार परेड होगा। जिसमें कुल आठ टोलियां झंडे को सलामी देते हुए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। झंडे के सलामी को लेकर अभ्यास पूरा कर लिया गया है। जिसका फाइनल बुधवार को होगा। इन परेड में डायल 100 व फायर ब्रिगेड के साथ-साथ ग्राम पहरी व महिला कांस्टेबल भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कुल 21-21 सदस्यों की आठ टोली बनाई गई है। जिसमें डायल 100, महिला कांस्टेबल, एनसीसी, होमगार्ड, अग्नि शमन, ग्राम पहरी व मोटरसाइकिल दस्ता है। इन लोगों का अभ्यास पूरा करा लिया गया है। अभ्यास के दौरान एक साथ एक आवाज पर कदमताल व हर्ष फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed