{"_id":"59bade404f1c1b2d688b492b","slug":"201505418816-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रम के तहत महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महेंद्र टेक्निकल का दबदबा बना रहा
वॉलीबाल प्रतियोगिता की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने फीता काटकर व वॉलीबाल को किक मारकर किया। बालिका वर्ग के लिए उद्घाटन मैच महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज माटीगांव के बीच हुआ। इसमें महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के बालिका वर्ग की टीम ने बेहतरीन सर्विस की बदौलत माटी गांव केे 15-01 से मात दी। इसी तरह दबंग स्पोर्टिंग क्लब को मात देकर बहेरी स्पोर्टिंग क्लब ने तीसरे राउंड में जगह बनाई। जय बजरंग स्पोर्टिंग क्लब को छपरा स्पोर्टिंग क्लब ने पराजित किया। बालक वर्ग में शकूराबाद की टीम को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज ने और सोगाई स्पोर्टिंग क्लब को फेसूड़ा स्पोर्टिंग क्लब ने मात दी। इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार युवाओं के खेलकूद पर विशेष जोर दे रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं छिपी है। इसे उभारने की आवश्यकता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह, शशि शंकर सिंह,हरीश्चंद्र मौर्या, आशीष रघुवंशी, संजय सिंह, राहुल कुमार, जितेंद्र सिंह, शशि प्रकाश सिंह, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।