{"_id":"5957fcc04f1c1bd4798b488a","slug":"201498938560-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो देख बाइक से कूदा जीप की चपेट में आया युवक 6666","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरो देख बाइक से कूदा जीप की चपेट में आया युवक 6666
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया-अहरौरा मार्ग पर सलया ताल के पास शनिवार को दोपहर में सामने से आ रहे तेजरफ्तार बोलेरो को देख युवक बाइक से कूद गया लेकिन दूसरी तरफ से आ रहे जीप की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
चकिया नगर का निवासी प्रमोद वर्मा (35) अपने साथी चेतगंज वाराणसी निवासी संजय (32) के साथ राजदरी पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर में दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वे दुबेपुर गांव स्थित सलया ताल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार बोलेरो आते देख बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा। इस बीच पीछे बैठा प्रमोद बाइक से नीचे कूद पड़ा। जैसे ही वह कूदा दूसरी तरफ से आ रहे जीप की चपेट में आ गया। वहीं असंतुलित बाइक भी जीप से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बोलेरो और जीप दोनों वहां से भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजय की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर भेज दिया। सूचना पाकर प्रमोद के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और यहां कोहराम की स्थिति हो गई। वहीं समाचार दिए जाने तक संजय की हालत ट्रामा सेंटर में गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।